नाहन, ( हिमाचल वार्ता न्यूज)( रंजना शर्मा)प्रारम्भिक शिक्षा विभाग द्वारा शैक्षणिक सत्र 2023-24 के छात्रवृति आवेदन को नेशनल स्कालरशिप पोर्टल पर छात्रों के आवेदन पत्र सत्यापित करने से पहले उस संस्थान के मुखिया व छात्रवृति नोडल अधिकारी को बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन कराना अनिवार्य किया गया है। इस कार्य के दृष्टिगत सिरमौर जिला में विभिन्न शिक्षा खंडों के अधीन संचालित पाठशालाओं को निर्धारित तिथियों को उप-निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा कार्यालय, नाहन में पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।
उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा सिरमौर कर्म चंद ने यह जानकारी प्रदान की है।
उप निदेशक ने कहा कि जिला सिरमौर के शिक्षा खण्ड नाहन व सुरला के अधीन संचालित समस्त राजकीय माध्यमिक, राजकीय प्राथमिक और निजी संस्थानों के लिए उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा कार्यालय नाहन में बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन की तिथि शिक्षा खंड नाहन व सुरला के लिए 1 फरवरी 2024 निर्धारित की गई है जबकि शिक्षा खण्ड ददाहू व माजरा के लिए 2 फरवरी, शिक्षा खण्ड पावंटा साहिब व खोडोंवाला के लिए 3 फरवरी और शिक्षा खण्ड सतौन व कफोटा के लिए 5 फरवरी निर्धारित की गई है।
इसके अलावा 6 फरवरी 2024 को शिक्षा खण्ड सराहां व नारग, 7 फरवरी को शिक्षा खण्ड संगडाह व नौहराधार, 8 फरवरी को शिक्षा खण्ड शिलाई व बकरास, 9 फरवरी को शिक्षा खण्ड राजगढ़ को उप-निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा कार्यालय, नाहन मे बायोमैट्रिक आथेंटिकेशन के लिए पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।
उप निदेशक कर्म चंद ने सभी शिक्षण संस्थानों को निर्धारित तिथि को प्रातः 10 बजे प्रारम्भिक शिक्षा उप निदेशक कार्यालय नाहन मेें पहुंचना सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि और यदि किसी भी पाठशाला/संस्थान का मुखिया अपनी बायोमैट्रिक आथेंटिकेशन नहीं करवाता है तो उसके लिए वह स्वयं उत्तरदायी होगा।
Breakng
- रैम्प योजना के तहत साझेदार कार्यक्रम आयोजित
- मनमोहन शर्मा ने धारों की धार में प्रगतिशील बागवान करण सिंह द्वारा स्थापित ब्लूबेरी फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन इकाई का किया दौरा
- राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- उचित मूल्य की दुकानें खोलने हेतू आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवम्बर, 2026
- एनपीएस संचय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- प्रदेश सरकार लोगों को घर-द्वार के समीप विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए कार्यरत- डॉ. शांडिल
Friday, October 23
