Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
    • देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
    • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
    • वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अमूल्य धरोहर – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 15
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»नैशनल स्कालरशिप पोर्टल पर बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के लिए तिथियां निर्धारित-कर्म चंद
    सिरमौर

    नैशनल स्कालरशिप पोर्टल पर बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के लिए तिथियां निर्धारित-कर्म चंद

    By Himachal VartaJanuary 30, 2024
    Facebook WhatsApp

    नाहन, ( हिमाचल वार्ता न्यूज)( रंजना शर्मा)प्रारम्भिक शिक्षा विभाग द्वारा शैक्षणिक सत्र 2023-24 के छात्रवृति आवेदन को नेशनल स्कालरशिप पोर्टल पर छात्रों के आवेदन पत्र सत्यापित करने से पहले उस संस्थान के मुखिया व छात्रवृति नोडल अधिकारी को बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन कराना अनिवार्य किया गया है। इस कार्य के दृष्टिगत सिरमौर जिला में विभिन्न शिक्षा खंडों के अधीन संचालित पाठशालाओं को निर्धारित तिथियों को उप-निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा कार्यालय, नाहन में पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।
    उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा सिरमौर कर्म चंद ने यह जानकारी प्रदान की है।
    उप निदेशक ने कहा कि जिला सिरमौर के शिक्षा खण्ड नाहन व सुरला के अधीन संचालित समस्त राजकीय माध्यमिक, राजकीय प्राथमिक और निजी संस्थानों के लिए उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा कार्यालय नाहन में बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन की तिथि शिक्षा खंड नाहन व सुरला के लिए 1 फरवरी 2024 निर्धारित की गई है जबकि शिक्षा खण्ड ददाहू व माजरा के लिए 2 फरवरी, शिक्षा खण्ड पावंटा साहिब व खोडोंवाला के लिए 3 फरवरी  और शिक्षा खण्ड सतौन व कफोटा के लिए 5 फरवरी निर्धारित की गई है।
    इसके अलावा 6 फरवरी 2024 को शिक्षा खण्ड सराहां व नारग, 7 फरवरी  को शिक्षा खण्ड संगडाह व नौहराधार, 8 फरवरी को शिक्षा खण्ड शिलाई व बकरास, 9 फरवरी को शिक्षा खण्ड राजगढ़ को उप-निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा कार्यालय, नाहन मे बायोमैट्रिक आथेंटिकेशन के लिए पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।
    उप निदेशक कर्म चंद ने सभी शिक्षण संस्थानों को निर्धारित तिथि को प्रातः 10 बजे प्रारम्भिक शिक्षा उप निदेशक कार्यालय नाहन मेें पहुंचना सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि और यदि किसी भी पाठशाला/संस्थान का मुखिया अपनी बायोमैट्रिक आथेंटिकेशन नहीं करवाता है तो उसके लिए वह स्वयं उत्तरदायी होगा।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
    • देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
    • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.