नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- पद्मावती कॉलेज आफ नर्सिंग नाहन में लैंप लाइटनिंग और शपथ समारोह का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि डा. राजीव तुली डा. वाईएस परमार मेडिकल कालेज नाहन रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर मुख्य अतिथि व कॉलेज के अध्यक्ष अनिल जैन , कॉलेज प्राचार्य रिजी गीवर्गीस व अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्य देवेंद्र साहनी द्वारा की गई। इसके पश्चात कॉलेज प्रवक्ता अंजना द्वारा सभी का स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत छात्राओं द्वारा गणेश वंदना से की गई। इस दौरान फ्लोरेंस नाइटिंगेल के जीवन पर आधारित लघु नाटिका छात्राओं द्वारा प्रस्तुत की गई। नर्सिंग जैसे पवित्र शिशु के जन्म के दौरान मां की भूमिका भी अदा करती है जो दुनिया भर में सम्माननीय है। फ्लोरेंस नाइटेंगल मदर टेरेसा यूनिवर्स के रूप में मां की भूमिका निभाकर इस को सर्वोच्च बनाया है। माता पद्मावती कॉलेज आफ नर्सिंग की 13 वीं लैंप लाइटनिंग सेरेमनी में कॉलेज प्राचार्य रिजी गीवर्गीस द्वारा छात्रों को शपथ दिलाई गई। इस कार्यक्रम में सभी छात्रों के अभिभावक भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में छात्राओं द्वारा रंगारंग प्रस्तुति दी गई। इसके पश्चात कॉलेज अध्यक्ष अनिल जैन द्वारा मुख्य अतिथि को सम्मानित किया गया। इसके पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया। कालेज प्रधानाचार्य रिजी गीवर्गीस द्वारा बताया गया कि नर्स के रूप में महिला शक्ति मानवता की सच्ची सेवा में लगी है। नर्स वर्तमान में अपने पैशे में पूर्णत समर्पित है। यह समर्पण की भावना उन्हें नर्सिंग के पैशे के उच्च मूल्यों से जोड़ती है। इस मौके पर नर्सिंग के प्रथम बैच की छात्राओं ने लैंप लाइटिंग सेरिमनी में हिस्सा लिया तथा पैशे के प्रति शपथ ग्रहण की।
Breakng
- रैम्प योजना के तहत साझेदार कार्यक्रम आयोजित
- मनमोहन शर्मा ने धारों की धार में प्रगतिशील बागवान करण सिंह द्वारा स्थापित ब्लूबेरी फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन इकाई का किया दौरा
- राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- उचित मूल्य की दुकानें खोलने हेतू आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवम्बर, 2026
- एनपीएस संचय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- प्रदेश सरकार लोगों को घर-द्वार के समीप विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए कार्यरत- डॉ. शांडिल
Friday, October 23
