नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) ( रंजना शर्मा)जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने पांवटा साहिब और नाहन विकास खंडो में 25 फरवरी 2024 को होने वाले पंचायत के उप-चुनाव के दृष्टिगत मतदान केंद्रों के निर्धारण को अधिसूचित किया है।उपायुक्त द्वारा निर्धारित मतदान केंद्रों में पांवटा साहिब विकासखंड के अंतर्गत पीपलीवाला ग्राम पंचायत के अंतर्गत किरतपुर भगवानपुर-01, वार्ड नंबर एक के तहत राजकीय प्राथमिक पाठशाला, किरतपुर कमरा नंबर एक, किरतपुर भगवानपुर -2 के वार्ड नंबर 2 के तहत राजकीय प्राथमिक पाठशाला किरतपुर कमरा नंबर दो, किरतपुर भगवानपुर-3 के वार्ड नंबर 3 के तहत राजकीय प्राथमिक पाठशाला, भगवानपुर कमरा नंबर 1, किरतपुर भगवानपुर-4 के वार्ड नंबर 4 के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक पाठशाला भगवानपुर कमरा नंबर दो, किरतपुर भगवानपुर-5 के वार्ड नंबर 5 के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक पाठशाला भगवानपुर कमरा नंबर 3, पीपलीवाला-1 के वार्ड नंबर 6 के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक पाठशाला पिपलीवाला कमरा नंबर 1, पीपलीवाला-2, के वार्ड नंबर 7 के अंतर्गत राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, पीपलीवाला, कमरा नंबर एक में मतदान केंद्र अधिसूचित किया गया है। इसी प्रकार जोहड़ों -1 में वार्ड नंबर 8 के तहत राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, पिपली वाला कमरा नंबर दो, जोहड़ों – 2 के वार्ड नंबर 9 के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक पाठशाला जोहड़ो में कमरा नंबर एक में मतदान केंद्र निर्धारित किया गया है। इसी प्रकार नाहन विकास खंड के तहत बर्मा बापड़ी पंचायत के कंडईवाला- 2 के वार्ड नंबर 5 के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कंडईवाला कमरा नंबर 1 में मतदान केंद्र स्थापित किया है।
Breakng
- रैम्प योजना के तहत साझेदार कार्यक्रम आयोजित
- मनमोहन शर्मा ने धारों की धार में प्रगतिशील बागवान करण सिंह द्वारा स्थापित ब्लूबेरी फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन इकाई का किया दौरा
- राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- उचित मूल्य की दुकानें खोलने हेतू आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवम्बर, 2026
- एनपीएस संचय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- प्रदेश सरकार लोगों को घर-द्वार के समीप विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए कार्यरत- डॉ. शांडिल
Friday, October 23
