नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) ( संजय सिंह)उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने यहां जारी एक आदेश में पांवटा साहिब विकास खंड के डोबरी-सालवाला, नाहन के नौणी (जमटा) तथा पच्छाद खंड के नारग में विशेष ग्राम सभायें आयोजित करने के आदेश दिये हैं। यह ग्राम सभायें ‘‘सरकार गांव के द्वार’’ कार्यक्रम के दृष्टिगत आयोजित की जाएंगी। उपायुक्त द्वारा जारी आदेशों के अनुसार पांवटा खंड के डोबरी-सालवाला में 3 फरवरी 2024 को विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया जायेगा, इसी दिन यहां पर “सरकार के द्वार’ कार्यकम भी आयोजित किया जा रहा है। इसी प्रकार नाहन खंड के नौणी (जमटा) पंचायत में 4 फरवरी 2024 को विशेष ग्राम सभा आयोजित की जायेगी, जबकि पच्छाद खंड के नारग में 6 फरवरी को विशेष ग्राम सभा का अयोजन किया जायेगा। इन दोनों पंचायतों में इसी दिन सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।
Breakng
- अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
- सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
Thursday, September 3
