नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (रंजना शर्मा):- उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने आज राजकीय प्राथमिक पाठशाला नेहली धीड़ा का औचक निरीक्षण किया। उपायुक्त ने विद्यालय में चलाई जा रही “मिड डे मील योजना” की जानकारी हासिल की। उन्होंने विद्यालय में चल रही शिक्षण गतिविधियों के बारे में भी जानकारी हासिल की। उपायुक्त ने ग्राम पंचायत कार्यालय नेहली धीड़ा का भी निरीक्षण किया और यहां पर पंचायत के विभिन्न दस्तावेजों की जांच की। पंचायत में चल रहे विभिन्न कार्यों के बारे में जानकारी हासिल की।सुमित खिमटा ने इस अवसर पर शिक्षा और ग्रामीण विकास विभाग को अपने-अपने विभागीय गतिविधियों को आम जन के हित में सुचारु और लाभप्रद बनाने के निर्देश दिए।
Breakng
- स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
- ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
- आदेश जारी
- पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
- प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
- आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
Thursday, June 4
