Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, September 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»पर्यावरण का संरक्षण हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी -सुमित खिमटा
    सिरमौर

    पर्यावरण का संरक्षण हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी -सुमित खिमटा

    By Himachal VartaFebruary 2, 2024
    Facebook WhatsApp
    श्री रेणुका जी ( हिमाचल वार्ता न्यूज)( रंजना शर्मा) उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने कहा है कि ग्लोबल वार्मिंग की वजह से सम्पूर्ण विश्व में मौसम में अत्यंत प्रतिकूल असर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इसी वजह से हम देख रहे हैं कि आवश्यकता के अनुरूप बर्फबारी और बारिश सही प्रकार से नहीं हो पा रही है। उन्होंने कहा कि यह हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है कि हम सब मिलकर पर्यावरण पर्यावरण संरक्षण के लिए गंभीरता पूर्वक कार्य करें ताकि प्रकृति का संतुलन बनाया रखा जा सके।  उपायुक्त सिरमौर आज रेणुकाजी में विश्व वेटलैंड दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित प्रतिभागियों को संबोधित कर रहे थे।  सुमित खिमटा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश विज्ञान, प्रौद्योगिकी और पर्यावरण परिषद (हिमकॉस्ट ) वन विभाग और शिक्षा विभाग के संयुक्त प्रयास से श्री रेणुका जी वेटलैंड में विश्व वेटलैंड दिवस का आयोजन किया गया जो कि सराहनीय प्रयास है। उन्होने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य आर्द्रभूमि की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में जागरूकता बढ़ाना और संरक्षण प्रयासों को बढ़ावा देना है।   उपायुक्त ने कहा कि इस वर्ष विश्व वेटलैंड्स दिवस की थीम “वेटलैंड्स एंड ह्यूमन वेलबीइंग” रखी गई है। सुमित खिमटा ने कहा कि वेटलैंड दिवस के अवसर पर यहां नेचर गाइड आदि 10 केटेगरी  में आयोजित  प्रशिक्षण शिविर से जहां  प्रशिक्षुओं को स्वरोजगार के साधन प्राप्त होंगे वहीं पर पर्यावरण संरक्षण, प्रकृति के प्रति प्रेम और सम्मान की भावना भी इन प्रतिभागियों में विकसित होगी।  उन्होंने कहा कि विश्व वेटलैंड दिवस पर आयोजित विभिन्न प्रकार की गतिविधियों में विद्यार्थियों, महिला मंडलों, स्वयं सहायता समूह तथा अन्य प्रतिभागियों ने वेटलैंड के महत्व और पर्यावरण संरक्षण के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी हासिल की है।  उन्होंने इस अवसर पर महिला मंडल स्वयं, सहायता समूह और स्कूल के विधार्थियों के  अलावा अन्य प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र भी वितरित किए।इस अवसर पर तहसीलदार ददाहू राजेंद्र ठाकुर,  रेणुका जी विकास बोर्ड के सीईओ रविंद्र गुप्ता, डीएफओ रेणुका जी परमिंदर सिंह,  वाइल्डलाइफ के डीएफओ गुरहर्ष सिंह, हिमकॉस्ट की पायल चौहान, अजय पंवार के अलावा वन तथा अन्य विभाग के अधिकारी व अन्य गणमान्य लोग भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.