Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
    • देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
    • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
    • वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अमूल्य धरोहर – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 15
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»देश और प्रदेश के चौतरफा विकास को देने वाला है अंतरिम बजट- विनय गुप्ता
    सिरमौर

    देश और प्रदेश के चौतरफा विकास को देने वाला है अंतरिम बजट- विनय गुप्ता

    By Himachal VartaFebruary 2, 2024
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):– वित्त मंत्री द्वारा 2024-25 के लिए प्रस्तुत किए गया अंतरिम बजट देश और प्रदेश की दशा और दिशा निर्धारित करने वाला है। यह बयान आज प्रेस वार्ता के माध्यम से जिला सिरमौर भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता के द्वारा दिया गया है। विनय गुप्ता ने कहा कि देश का बजट बुनियादी ढांचे में नए प्राण फूंकने वाला है। उन्होंने कहा निश्चित ही यह बजट 2047 तक भारत देश को पूर्ण रूप से विकसित बनाने की ओर एक बड़ा कदम माना जा रहा है।विनय गुप्ता ने कहा कि बजट महिला सशक्तिकरण के साथ-साथ आम लोगों सहित युवाओं को नए अवसर प्रदान करेगा। गरीबों के उत्थान के साथ यह बजट देश के किसानों के तमाम हितों को सुरक्षा भी देगा। पूछे गए सवाल के जवाब में विनय गुप्ता ने कहा कि केंद्र सरकार का लक्ष्य है कि देश और प्रदेश के हर जिला में मेडिकल कॉलेज खोला जाएगा।उन्होंने कहा कि यह बजट बुनियादी ढांचे के तहत सड़क निर्माण, नई रेल प्रोजेक्ट, नए हवाई अड्डे, साइंस और टेक्नोलॉजी के साथ-साथ वैज्ञानिक अनुसंधान के माध्यम से देश विश्व के मानचित्र पर न केवल स्वावलंबन की ओर, बल्कि देश की सुरक्षा में भी अहम साबित होगा। उन्होंने कहा कि अभी तो फिलहाल यह अंतरिम बजट है, मगर निश्चित ही जिस प्रकार पूर्व में रहे सांसद वीरेंद्र कश्यप और मौजूदा सांसद रहे सुरेश कश्यप ने सिरमौर के लिए रेलवे सहित नए हाईवे की रूपरेखा केंद्र सरकार के समक्ष रखी है निश्चित ही उसके परिणाम भी जल्द सकारात्मक नजर आएंगे।विनय गुप्ता ने केंद्र द्वारा प्रायोजित विश्वकर्मा योजना, कौशल मिशन, गरीब कल्याण योजना, सूर्य उदय योजना तथा आशा-आंगनवाड़ी वर्कर को आयुष्मान भारत के तहत 5 लाख का स्वास्थ्य बीमा देने आदि की योजनाओं के बारे में भी अवगत कराया। विनय गुप्ता ने कहा कि इस बजट में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए 83 लाख सेल्फ ग्रुप के माध्यम से 9 करोड़ महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने तथा 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा गया है।यानी बजट के प्रथम चरण में देश की 3 करोड़ महिलाएं लखपति बनेगी। उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री के द्वारा प्रस्तुत किया गया बजट आम लोगों को राहत देने वाला है। देश का हर वर्ग इस बजट को लेकर खुश है। उन्होंने कहा निश्चित ही आगामी लोकसभा चुनाव में देश और प्रदेश की जनता इस बजट पर अपने विश्वास की मोहर लगाएगी। उन्होंने कहा जनता एक बार फिर केंद्र में मोदी सरकार को सत्ता में देखने के लिए उत्सुकता से चुनाव का इंतजार कर रही है ।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
    • देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
    • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.