नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):– नागरिक उपमंडल संगड़ाह के अंतर्गत आने वाले गांव लोहारा-टिकरी में कनिष्ठ अभियंता व अन्य किसी कर्मचारी की गैरमौजूदगी में लाईन पर अकेले काम कर रहे विद्युत कर्मी को करंट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। विभाग की लापरवाही से हुए इस हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल उसे ददाहू अस्पताल पहुंचाया। उस की गंभीर हालत को देखते हुए उसे नाहन रेफर कर दिया गया। घटना के समय वहां मौजूद भगवान सिंह व रमेश कुमार नामक स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि जीवन सिंह नामक 55 वर्षीय विद्युत कर्मी ट्रास्फाारमर पर काम कर रहा था कि, अचानक करंट लगने से वह करीब 100 फीट दूर खाई में लुढ़क गया। दोनो तत्काल उसकी मदद के लिए वहां पहुंचे तो वह बेहोश पड़ा था। डीएसपी संगड़ाह मुकेश डडवाल ने बताया कि, करंट लगने व गिरकर घायल हुए विद्युत जीवन सिंह बयान देने की हालत में नहीं है। अस्पताल से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Breakng
- हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
- सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
- रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
- 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
- देश के टॉप 25 अधिकारियों में सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा
Tuesday, June 16
