श्री रेणुका जी ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- सिरमौर उपमंडल संगडाह के तहत आने वाले वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रजाना में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय आवासीय शिविर का शुभारंभ किया गया। सात दिवसीय शिविर में विभिन्न गतिविधियां करवाई जाएगी। इस मौके पर विद्यालय के कार्यकारी प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह झामटा ने दीप प्रज्वलित कर बच्चों के साथ राष्ट्रीय सेवा योजना के बारे में जानकारी साझा की।विद्यालय के डीपीई कपिल मोहन ने बताया कि इस आवासीय शिविर में विद्यालय के 26 एनएसएस के बच्चे और कार्यक्रम अधिकारी बहादुर सिंह शर्मा, सुभाष ठाकुर एवं नीलम शर्मा भाग ले रहे हैं। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधन समिति रजाना के प्रधान बलबीर सिंह एवं स्टाफ के समस्त लोग मौजूद थे।
Breakng
- हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
- सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
- रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
- 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
- देश के टॉप 25 अधिकारियों में सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा
Tuesday, June 16
