नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ) :- समस्त जिला सिरमौर गिरिपार क्षेत्र को हाटी क्षेत्र घोषित करवाने की लड़ाई लड़ने वाले एक योद्धा अधिवक्ता ठाकुर जीत सिंह कठवाढ़िया की अचानक मृत्यु का शोक समाचार मिला जिससे समस्त गिरिपार शोकाकुल है। ठाकुर जीत सिंह कठवाढ़िया की नाहन में हृदय गति रुकने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार उन्हें रविवार को अपने निवास स्थान में दिन के समय अचानक हार्ट अटैक पड़ा तुरंत उनके परिजन उनको नाहन मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए ले गए जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। उनका अंतिम संस्कार उनके गृह क्षेत्र कठवाढ में आज किया जाएगा । जानकारी के अनुसार उन्होने गिरिपार क्षेत्र को जनजातीय दर्जा दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी । उनकी पत्नी अभी हाल में ही नौणी यूनिवर्सिटी से प्रोफेसर के पद से सेवानिवृत्त हुई है जबकि बेटा चंडीगढ़ में जियोलॉजिस्ट के पद पर है। उनकी मौत से समस्त जिला सिरमौर के अलावा नाहन बार एसोसिएशन, पांवटा एसोसिएशन ने शोक व्यक्त किया है।
Breakng
- अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
- सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
Thursday, September 3
