नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(रंजना शर्माजिला सिरमौर के वन परिक्षेत्र त्रिलोकपुर में 8 व 9 फरवरी, 2024 तथा नाहन व कोलर में 9 व 10 फरवरी, 2024 को वन मित्र प्रतिभागियों का शारीरिक मापदंड एवं दक्षता परीक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जएगा। यह जानकारी संबंधित वन परिक्षेत्र अधिकारी ने दी।उन्होंने बताया कि वन परिक्षेत्र त्रिलोकपुर के लिए वन विश्राम गृह त्रिलोकपुर में प्रातः 7.30 बजे से तथा कोलर परिक्षेत्र के अंतर्गत नाहन तहसील के अभ्यर्थियों के लिए 9 फरवरी व पांवटा साहिब तहसील के अभ्यर्थियों के लिए 10 फरवरी, 2024 को कोलर क्रिकेट ग्राउंड नजदीक फांदी बाॅडीवाला रोड में प्रातः 9 बजे से दक्षता परीक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जबकि वन परिक्षेत्र नाहन के अंतर्गत 9 व 10 फरवरी, 2024 को वन खंड अधिकारी कार्यालय बिक्रम बाग में प्रातः 7.30 बजे से शारीरिक मापदंड एवं दक्षता परीक्षण कार्यक्रम आरंभ किया जाएगा।
Breakng
- रैम्प योजना के तहत साझेदार कार्यक्रम आयोजित
- मनमोहन शर्मा ने धारों की धार में प्रगतिशील बागवान करण सिंह द्वारा स्थापित ब्लूबेरी फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन इकाई का किया दौरा
- राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- उचित मूल्य की दुकानें खोलने हेतू आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवम्बर, 2026
- एनपीएस संचय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- प्रदेश सरकार लोगों को घर-द्वार के समीप विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए कार्यरत- डॉ. शांडिल
Friday, October 23
