नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ) :- शिलाई पुलिस ने नशीले पदार्थों के धंधे में लगे आरोपियों के कब्जे दो अलग-अलग मामलों में 56 ग्राम चरस बरामद की है। जिले के एसपी रमन मीणा ने बताया कि पहले मामले में शिलाई पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रोनहाट रोड शिलाई में बीजा राम एण्ड सन्स की करियाना की दुकान मालिक नीलू राम पुत्र भगत सिंह निवासी की दुकान की तलाशी ली। एसपी ने बताया कि तलाशी के दौरान दुकान से 11 ग्राम चरस बरामद हुई।पलिस ने एक अन्य मामले में हरिपुरधार कैंची के पास एक व्यक्ति सैंज खड्ड सड़क की ओर से पैदल रोनहाट की ओर आता हुआ दिखाई दिया जिसके दाहिने हाथ मे सफेद रंग का एक कैरी बैग पकडा हुआ था । जैसे ही उपरोक्त व्यक्ति ने पुलिस को देखा तो अपने हाथ मे पकडा हुआ कैरी बैग सडक के साथ नीचे को फैंक दिया तथा भागने की कोशिश करने लगा। पी ने बताया कि पूछने पर आरोपी ने अपना नाम केवल राम पुत्र स्व0 श्री रति राम निवासी गांव बौंच डा0 कोटी बौंच तह0 व थाना शिलाई बताया । पुलिस ने केवल राम के द्वारा फेंके गए कैरी बैग को सड़क के किनारे से उठाकर खोला, उसमें से 45 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीसी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
Breakng
- अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
- सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
Thursday, September 3
