शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज)अब चिडग़ांव के लोगों को सर्दियों में शिमला या अन्य लांगरुट मार्ग के लिए खड़ा पत्थर या कुफरी में गिरे हिमपात पर नहीं निर्भर रहना पड़ेगा। अब वाया सैंज पांवटा साहिब होकर लोग अपने निर्धारित समय पर लांगरूट पर जा पाएंगे। मुख्य संसदीय सचिव विधि, संसदीय मामले एवं बागबानी विभाग हिमाचल सरकार मोहन लाल ब्राकटा द्वारा रोहड़ू से पांवटा साहिब हिमाचल पथ परिवहन निगम रोहड़ू की बस सेवा का विस्तारिकरण किया। अब ये बस चिडग़ांव से पांवटा साहिब चलेगी। जो सुबह 5.00 बजे चिडग़ांव से एवं 6.00 बजे रोहड़ू से पांवटा साहिब के लिए चलेगी। पांवटा साहिब से सुबह 6.20 मिनट व रोहड़ू से शाम 5.30 बजे चिडग़ांव को चलेगी।इस बस सेवा को रोहडू बस अड्डे से 3 बजे रविवार को मुख्य संसदीय सचिव विधि, संसदीय मामले एवं बागबानी विभाग हिमाचल सरकार मोहन लाल ब्राकटा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। उन्होंने कहा कि इससे लोगों को सुविधा मिलेगी। मोहन लाल ब्राकटा ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। क्षेत्र का विकास ही उनकी प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में भरपूर विकास हो रहा है। कांगेस कमेटी के महासचिव अध्यक्ष सोहन लाल चौहान , निदेशक हिमाचल पथ परिवहन निगम छतर ठाकुर, राजिंदर शर्मा, उपाध्यक्ष नगर परिषद रोहडू सुजय अग्रवाल , सुशील चौहान,मीडया प्रभारी हैप्पी मेहता जोगिंदर सारटा, कुलदीप बिजवान , दीपक मांजटा , कुशाल ठाकुर मलक राज ठाकुर मौजूद रहे।
Breakng
- रैम्प योजना के तहत साझेदार कार्यक्रम आयोजित
- मनमोहन शर्मा ने धारों की धार में प्रगतिशील बागवान करण सिंह द्वारा स्थापित ब्लूबेरी फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन इकाई का किया दौरा
- राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- उचित मूल्य की दुकानें खोलने हेतू आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवम्बर, 2026
- एनपीएस संचय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- प्रदेश सरकार लोगों को घर-द्वार के समीप विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए कार्यरत- डॉ. शांडिल
Friday, October 23
