नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)( रंजना शर्मा) प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों व विभिन्न विभागों के माध्यम से चलाई जा रही योजनाओं को आम जन तक पंहुचाने के उदेश्य से सूचना एंव जन सम्र्पक विभाग द्वारा शिलाई विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत शिलाई व नाया में फोक मीडिया कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में लोक संस्कृति कला मंच ने गीत-संगीत व नुक्कड़ नाटक से लोगों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी के साथ-साथ इनका लाभ किस प्रकार लिया जा सकता है के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने समूह गीत ’’खुशी की लहर है आई’’ से जहां एक ओर लोगों का मनोरंजन किया वहीं सरकार की जन-कल्याणकारी योजना सुख आश्रय योजना, दुग्ध उत्पादन से संबंधित हिम गंगा योजना, ई- टैक्सी योजना, इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन के लिए 50 प्रतिशत के उपदान की जानकारी दी।
इस दौरान कलाकारों ने नाटक भी प्रस्तुत किया जिससे मछली पालन का व्यवसाय अपनाने व इसके लिए तालाब निर्माण हेतु 80 प्रतिशत की सब्सिडी दिये जाने की जानकारी दी।
कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत प्रधान शीला नेगी, उप-प्रधान कपिल, वार्ड सदस्य कंठीराम, फुलमा देवी, राहुल, महिला मंडल प्रधान सत्या देवी स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
Breakng
- ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
- देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
- उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
- डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
- जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
- वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अमूल्य धरोहर – डॉ. शांडिल
Monday, June 15
