नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)4 जनवरी 2024 को अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल ‘नाहन में KBC कौन बनेगा करोड़पति के नन्हें हिमाचली प्रतिभागी अरुणोदय शर्मा ने स्कूल भ्रमण किया। विद्यालय परिसर में छात्रों ने उनके स्वागत में पलकें बिछा दी। स्कूल भ्रमण के दौरान अरुणोदय ने विद्यालय के पुस्तकालय, स्टैम लैब व शूटिंग रेंज का जायजा लिया। शूटिंग रेंज में उन्होंने बंदूक से निशाना साधा व स्टैम लैब में Virtual Reality और augment Reality का लुत्फ उठाया। नवीन टैक्नलॉजी व सुविधाओं से पूर्ण अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल की प्रशंसा करते हुए वह थक नहीं रहे थे।। अपने साक्षात्कार में उन्होंने बताया कि अरिहंत उनके लिए एक आदर्श विद्यालय है। उन्होंने विद्यालय के छात्रों से चर्चा करते हुए बताया कि अपनी मेहनत व लगन के मूल मंत्र से जीवन को ऊंचाइयों तक लेकर जाया जा सकता है।प्रबंधक ‘ समिति के अध्यक्ष अनिल जैन जी ने अरुणोदय व उनके अभिभावको को सम्मान चिह्न के रूप में हिमाचली टोपी व शाल भेंट की। अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्या दविंदर साहनी ने बताया कि अरुणोदय जैसे संस्कारी एवम् ज्ञानवान बच्चों के लिए प्रेरणा व आदर्श का स्त्रोत बनते हैं और हम भविष्य में भी छात्रों को प्रेरणादायक हस्तियों से रूबरू करवाते रहेगें।
Breakng
- रैम्प योजना के तहत साझेदार कार्यक्रम आयोजित
- मनमोहन शर्मा ने धारों की धार में प्रगतिशील बागवान करण सिंह द्वारा स्थापित ब्लूबेरी फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन इकाई का किया दौरा
- राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- उचित मूल्य की दुकानें खोलने हेतू आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवम्बर, 2026
- एनपीएस संचय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- प्रदेश सरकार लोगों को घर-द्वार के समीप विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए कार्यरत- डॉ. शांडिल
Friday, October 23
