नाहन, ( हिमाचल वार्ता न्यूज)( रंजना शर्मा) पुलिस प्रशासन ने आमजन से आग्रह किया है अवैध नशा तस्करी के सम्बन्ध यदि उनके पास कोई भी सूचना हो तो व्हाट्सएप नंबर 93170-82032 पर पुलिस को जानकारी उपलब्ध करवायें।
उल्लेखनीय है कि ने 30 जनवरी 2024 को उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा की अध्यक्षता में नाहन में आयोजित एनकॉर्ड समिति की बैठक में अवैध नशा तस्करी की सूचना को पुलिस प्रशासन के साथ साँझा करने के लिए आम जन से आग्रह किया गया था।
पुलिस विभाग ने एनकार्ड की बैठक में लिये गये निर्णय अनुसार आमजन के साथ व्हटसऐप नम्बर 93170-82032 सांझा किया है ताकि अवैध तस्करी के सम्बन्ध में पुलिस को त्वरित सूचना मिल सके। पुलिस प्रशासन से आम जन से आग्रह किया कि उल्लेखित व्हटसऐप नम्बर पर अवैध नशा तस्करी की सूचना तुरंत प्रदान करें ताकि अवैध नशे की तस्करी को जिला में नियंत्रित किया जा सके।
Breakng
- अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
- सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
Thursday, September 3
