नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):– जिला मुख्यालय नाहन का नया खंड विकास अधिकारी कार्यालय बनकर तैयार हो गया है। 3 करोड़ 8 लाख की लागत से बनाए गए इस नए कार्यालय का उद्घाटन पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह 08 फरवरी को दोपहर बाद करेंगे। वही नाहन विधानसभा क्षेत्र के विधायक अजय सोलंकी के द्वारा मंगलवार दोपहर बाद इस भवन का निरीक्षण भी किया गया।विधायक के द्वारा भवन के निर्माण को बेहतर बताते हुए कुछ कमियों को दुरुस्त करने के भी आदेश दिए गए। विधायक अजय सोलंकी ने बताया कि अभी तक ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर का कार्यालय किराए के भवन में चल रहा था।उन्होंने बताया कि अब इन्हें अपना नया भवन मिल गया है। उन्होंने बताया कि यह भवन शिमला रोड पर मुख्य सड़क के साथ है। जिसके चलते लोगों को पार्किंग की समस्या का भी सामना नहीं करना पड़ेगा।
Breakng
- ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
- देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
- उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
- डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
- जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
- वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अमूल्य धरोहर – डॉ. शांडिल
Monday, June 15
