Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
    • देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
    • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
    • वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अमूल्य धरोहर – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 15
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»मोदी की हर योजना गरीबी उन्मूलन को लेकर बनी- वीरेंद्र कश्यप
    सिरमौर

    मोदी की हर योजना गरीबी उन्मूलन को लेकर बनी- वीरेंद्र कश्यप

    By Himachal VartaFebruary 7, 2024
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- मिशन 2024 मोदी रिपीट को लेकर प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा ने तीन सूत्रीय फार्मूले पर मोर्चा संभाल लिया है। अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश प्रभारी वीरेंद्र कश्यप ने बुधवार को प्रेस वार्ता के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि मोदी सरकार की तमाम योजनाओं और कार्यक्रमों का मुख्य केंद्र बिंदु गरीबी उन्मूलन रहा है।उन्होंने बताया कि 2014 से लेकर आज तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अनुसूचित जाति, जनजाति, ओबीसी, महिलाओं, युवाओं के उत्थान को लेकर तमाम योजनाएं बनाई हैं। उन्होंने बताया कि केंद्र की उन तमाम योजनाओं को आधार बनाकर अनुसूचित जाति मोर्चा तीन सूत्रीय फार्मूले पर प्रचार अभियान शुरू कर रहा है। उन्होंने कहा कि मिले कार्यक्रम के अनुसार मोर्चा प्रदेश की अनुसूचित जाति की बस्तियों में जाएंगे जहां वे स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं का समूह बनाकर वहां एक रात रुकेंगे।उन्होंने बताया कि कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर वह केंद्र की योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद भी स्थापित करेंगे। वहीं दूसरी रूपरेखा के तहत 7 फरवरी से 13 फरवरी तक मोर्चा प्रदेश के सभी शैक्षणिक संस्थाओं तथा छात्रावासों में रह रहे अनुसूचित जाति वर्ग के छात्रों से संवाद भी स्थापित करेंगे। वीरेंद्र कश्यप ने बताया कि इसकी शुरुआत 7 फरवरी बुधवार से कर दी गई है।तीसरे बड़े कार्यक्रम को लेकर उन्होंने बताया कि देश में फरवरी माह के अंत तक दो बड़े दलित महासम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि नॉर्थ इंडिया का महासम्मेलन आगरा में तथा साउथ का महासम्मेलन नागपुर में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस महासम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह तथा राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का संबोधन होगा।उन्होंने बताया कि इन महासम्मेलन का मुख्य उद्देश्य मई माह में संभावित लोकसभा चुनाव में दलित वर्ग भाजपा के 370 तथा एनडीए के 400 सीटों के लक्ष्य की पूर्ति को लेकर मोदी के साथ खड़ा होगा। वीरेंद्र कश्यप ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 से लेकर आज तक जो भी योजनाएं और कार्यक्रम बनाए हैं वह केवल और केवल गरीबों के नाम पर ही बनाए हैं।उन्होंने कहा कि आज चाहे गरीब आवास योजना हो या गरीब कल्याण योजना, जल जीवन मिशन, किसान सम्मन निधि, प्रधानमंत्री जन धन योजना, विश्वकर्मा योजना जैसी दर्जनों योजनाएं हैं जिनके माध्यम से देश का करोड़ों की संख्या में हर वर्ग लाभान्वित हुआ है। उन्होंने बताया कि आज देश का 25 करोड़ भारतीय गरीबी रेखा से बाहर निकला है।उन्होंने बताया कि इन तमाम योजनाओं में सबसे ज्यादा 70 फ़ीसदी लाभ अनुसूचित जाति, जनजाति तथा पिछड़ा वर्ग को मिला है। उन्होंने बताया कि पूर्व में रही कांग्रेस सरकार ने जहां भ्रष्टाचार देश में बढ़ाया था तो वहीं मोदी सरकार ने भ्रष्टाचार को खत्म कर सीधे-सीधे देश के गरीब को आज देश का सम्मान बनाया है।वार्ता में वीरेंद्र कश्यप के साथ प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष राकेश डोगरा, जिला सिरमौर मोर्चा के अध्यक्ष संदीप तोमर, जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता सहित अनुसूचित, जाति मोर्चा के महासचिव, सचिव आदि प्रमुख पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
    • देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
    • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.