Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
    • देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
    • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
    • वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अमूल्य धरोहर – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 15
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»महिलाओं के लिए कार्यस्थल पर सुरक्षित, अनुकूल वातावरण सुनिश्चित बनायें अधिकारी-सुमित खिमटा
    सिरमौर

    महिलाओं के लिए कार्यस्थल पर सुरक्षित, अनुकूल वातावरण सुनिश्चित बनायें अधिकारी-सुमित खिमटा

    By Himachal VartaFebruary 9, 2024
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने कहा है कि सभी सरकारी तथा अर्ध सरकारी कार्यालयों और अन्य संस्थानों में कार्यरत महिलाओं के लिए कार्यस्थल पर सुरक्षित, और अनूकूल वातावरण बनाना सभी अधिकारी सुनिश्चित बनायंे। उन्होंने कहा कि कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न की रोकथाम अधिनियम-2013 का भी सभी विभाग और संस्थान सख्ती से पालन करें।उपायुक्त सुमित खिमटा नाहन में कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न की रोकथाम अधिनियम-2013 के तहत गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। सुमित खिमटा ने जिला के सभी सरकारी और अर्धसरकारी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न की रोकथाम अधिनियम के तहत सरकार द्वारा जारी गाईडलाईन के अनुरूप सभी विभाग अपने-अपने कार्यालयों में इंटरनल कंप्लेंट कमेटी (आईसीसी) का गठन करें और अधिनियम की अनुपालना करें।सुमित खिमटा ने कहा कि अधिनियम के अनुसार 10 या इससे अधिक कर्मचारियों वाले संस्थान में महिलाओं के यौन उत्पीड़न की रोकथाम के लिए आईसीसी बनाना अनिवार्य है जो कि कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न सम्बन्धी शिकायतों की गहनता से जांच और निपटारे के लिए उत्तरदायी है।उन्होंने कहा कि जिन संस्थानों अथवा कार्यालयों में कर्मचारियों की संख्या 10 से कम है, और वहां पर आईसीसी का गठन नहीं हुआ है, ऐसे कार्यालय की पीड़ित महिला कर्मचारी सीधे तौर पर जिला स्तरीय समिति जिसके अध्यक्ष उपायुक्त हैं को अपनी शिकायत भेज सकती हैं।उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को कार्यस्थल पर महिला यौन उत्पीड़न से सम्बन्धित मामलों की विभागीय आईसीसी की रिपोर्ट तीन माह में एक बार जिला स्तरीय समिति को प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए हैं।  बैठक में उपस्थित विभिन्न विभागों की महिला कर्मचारियों ने अधिनियम के बारे में गहराई से जानकारी हासिल की और चर्चा में भाग लेते हुए अपने सुझाव भी दिए।
    जिला कार्यक्रम अधिकारी आईसीडीएस सुनील शर्मा ने बैठक का संचालन करते हुए अनिधनियम के विभिन्न प्रावधानों पर विस्तार से जानकारी प्रदान की।सहायक आयुक्त गौरव महाजन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश रोल्टा, जिला कल्याण अधिकारी विवेक अरोड़ा, डा. विनोद संगल, उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा कर्म चंद, अतिरिक्त जिला न्यायवादी शैलजा ठाकुर, कौशल विकास निगम की जिला समन्वयक मीनाक्षी ठाकुर के अलावा स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज तथा आईसीडीएस के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
    • देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
    • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.