नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर की औद्योगिक नगरी काला अंब में ईडी ने दस्तक दी है। मौके से प्राप्त पुख्ता जानकारी के अनुसार, परिवर्तन निदेशालय की पांच सदस्यों की टीम ने सुबह करीब 7:00 बजे के आसपास एथेंस लाइफ साइंस दवा फैक्ट्री में डेरा जमा लिया था। मामला करोड़ों रुपए के लेनदेन का बताया जा रहा है। पता चला है कि जिस समय ईडी की टीम फैक्ट्री में पहुंची उस समय फैक्ट्री में कोई कर्मचारी नहीं था।फैक्ट्री में उस समय गार्ड ड्यूटी चेंज हो रही थी। कुछ देर के बाद फैक्ट्री के मालिक तथा जनरल मैनेजर को भी बुला लिया गया था। सूत्रों की माने तो टीम ने सभी के मोबाइल अपने पास जप्त कर लिए थे। यही नहीं वॉचमैन को भी यह हिदायत दी गई थी की फैक्ट्री परिसर में कोई भी एंट्री ना कर पाए। वहीं स्थानीय पुलिस थाना को भी इस छापेमारी की कार्यवाही की जानकारी नहीं थी। ईडी पंजाब नंबर की इनोवा (पीबी-01डी- 9024) गाड़ी में पहुंची थी।मामला पुख्ता तौर पर क्या है इस बारे फिलहाल पुख्ता जानकारी नहीं है। मगर बताया जाता है कि परिवर्तन निदेशालय की टीम की किसी मामले की जांच में इस कंपनी का नाम भी शामिल है। बता दें कि संबंधी मामलों में ” हवाला” लेनदेन और फॉरेन एक्सचेंज रैकेटियरिंग के मामलों की जांच शामिल रहती है।जानकारी यह भी मिल रही है कि फैक्ट्री के मालिक के तार गोल्डन लैंड डेवलपर्स लिमिटेड से भी जुड़े होने का अंदेशा है। इस सारे प्रकरण की मामले को लेकर उड़ीसा, पंजाब, चंडीगढ़ तथा दिल्ली आदि जगहों पर करीब 19 जगह पर तलाशी अभियान भी चल रहा है।
Breakng
- ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
- देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
- उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
- डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
- जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
- वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अमूल्य धरोहर – डॉ. शांडिल
Monday, June 15
