श्री रेणुका जी ( हिमाचल वार्ता न्यूज)प्रदेश में सड़क हादसों से लगातार सड़कें हो रही लाल वहीं सिरमौर जिला के उपमंडल संगड़ाह के अंतर्गत आने वाले कालथ मंदिर के पास कार हादसे में जहां 1 युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। वहीं हादसे में गंभीर रूप से घायल युवती ने भी रास्ते में दम तोड़ दिया। परिजनों से प्राप्त जानकारी के अनुसार संगड़ाह कॉलेज में पढ़ रही रजाणा गांव की घायल युवती को नाहन रेफर किया गया गया था मगर उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।मंडोली गांव के मृतक 29 वर्षीय मुकेश कुमार अपनी कार HP-79-2309 से संगड़ाह से रजाणा जा रहे थे और मोड़ पर अनियंत्रित होकर कार करीब 150 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी।घटना की पुष्टि करते हुए डीएसपी संगड़ाह मुकेश कुमार डडवाल ने बताया कि हादसे के कारणों की छानबीन की जा रही है है। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि युवती ने अस्पताल ले जाते वक्त रस्ते में ही दम तोड़ दिया।
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Thursday, September 3
