Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
    • देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
    • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
    • वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अमूल्य धरोहर – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 15
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»एकमुश्त एरियर का भुगतान नहीं हुआ तो पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन उतरेगी सड़कों पर- हरिदत्त शर्मा
    सिरमौर

    एकमुश्त एरियर का भुगतान नहीं हुआ तो पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन उतरेगी सड़कों पर- हरिदत्त शर्मा

    By Himachal VartaFebruary 13, 2024
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- हिमाचल प्रदेश का पेंशनर सरकार की अनदेखी के चलते बिफर गया है। आज जिला सिरमौर पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरिदत्त शर्मा की अगुवाई में उपायुक्त सिरमौर से मिला। संगठन के द्वारा लंबित पेंशन तथा डीए के भुगतान को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन प्रेक्षित किया गया।हरिदत्त शर्मा ने बताया कि 5 अक्टूबर 2023 को पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री सुक्खू से पीटर हॉफ में मिला था। मुख्यमंत्री द्वारा वित्तीय संकट का हवाला देते हुए डीए की किस्त और लंबित पेंशन के भुगतान को लेकर दो महीने का समय दिया गया था। उन्होंने बताया कि बावजूद इसके 4 महीने बीत चुके हैं, मगर सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंगी है।उन्होंने कहा कि 1 जनवरी 2016 से 2022 तक जो कर्मचारी सेवानिवृत हुए थे उन्हें पेंशन संशोधन का ना तो कोई नकद पैसा मिला है और ना ही उनके डीए की एक भी किस्त का भुगतान हुआ है। उन्होंने कहा कि 40,000 पेंशनर्स कर्मचारी हैं जिनकी पेंशन और डीए की किस्त लंबित पड़ी हुई है। उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार ना तो उन्हें मिलने का समय दे रही है और ना ही डेपुटेशन बुला रही है।उन्होंने कहा कि पेंशनर्स को गणतंत्र दिवस पर सरकार की घोषणा की बड़ी उम्मीद थी मगर इन मांगों को लेकर सरकार की ओर से उन्हें निराशा ही मिली है। शर्मा ने कहा कि सरकार के हर विभागों में बुजुर्गों के मेडिकल बिल पेंडिंग पड़े हुए हैं। यही नहीं प्रदेश में बुजुर्गों की मृत्यु दर भी बढ़ गई है। ऐसे में उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उस पैसे का वह क्या करेंगे जो उन्हें उनकी मृत्यु के बाद मिलेगा।उन्होंने सख्त लहजे में सरकार को चेताते हुए कहा कि उनके मेडिकल बिल, डीए तथा सेवानिवृत्ति के पैसे का एकमुश्त भुगतान किया जाए। उन्होंने कहा कि यदि सरकार उनकी मांगों की अनदेखी करती है तो प्रदेश में व्यापक आंदोलन चलाकर पेंशनर्स सड़कों पर उतरेंगे। डेपुटेशन के दौरान जिला अध्यक्ष आत्माराम शर्मा, सचिव हुकम सिंह सहित दर्जनों सेवानिवृत्ति पेंशनर्स मौजूद रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
    • देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
    • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.