Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
    • देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
    • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
    • वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अमूल्य धरोहर – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 15
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»विधानसभा के बजट सत्र के लिए करीब 500 पुलिस जवान तैनात किए गए
    सिरमौर

    विधानसभा के बजट सत्र के लिए करीब 500 पुलिस जवान तैनात किए गए

    By Himachal VartaFebruary 13, 2024
    Facebook WhatsApp
    शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज)विधानसभा में बजट सत्र के लिए पुलिस फोर्स विधानसभा परिसर में पहुंच गई है। सोमवार को एसपी संजीव गांधी ने विधानसभा सत्र के लिए पहुंचे पुलिस जवानों को उनकी ड्यूटी के लिए दिशा-निर्देश दिए। विधानसभा के बजट सत्र के लिए करीब 500 पुलिस जवान तैनात किए गए हैं। इसके अलावा 15 एचपीएस स्तर के अधिकारी विधानसभा ड्यूटी के लिए तैनात किए गए हैं। विधानसभा में बजट सत्र को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। विधानसभा सचिवालय में बजट सत्र के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर वीआईपी गेट नंबर एक, दो और तीन पर दो-दो विशेष कमांडो तैनात किए गए हैं, ताकि सुरक्षा में कोई चूक न हो। 14 से 29 फरवरी तक विधानसभा में बजट सत्र चलेगा। विधानसभा में बजट सत्र को 500 से अधिक पुलिस जवान सुरक्षा व्यवस्था में तैनात किए जा रहे हैं।इसके अलावा स्टेट सीआईडी और विजिलेंस के अधिकारी और जवान सादे कपड़ों में तैनात रहेंगे। विधानसभा और शिमला शहर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा लगाया गया है। विधानसभा सत्र के दौरान पुलिस हर गतिविधि पर पुलिस की पैनी निगाह रहेगी। इसके अलावा विधानसभा सचिवालय में सुरक्षा के प्रबंधों को कारगर बनाने के लिए सीसीटीवी तथा ड्रोन कैमरा का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके लिए एक विशेष कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है, ताकि ठीक से निगरानी की जा सके। पुलिस विभाग की ओर से वाहनों की पार्किंग के लिए भी प्लान तैयार किया जा रहा है, जिसमें मंत्री, विधायकों और अधिकारियों के वाहन पार्क करने के लिए व्यवस्था की जा रही है। इसके अलावा प्रेस की गाडिय़ों के लिए भी अलग से पार्किंग होगी। बिना पास वाले वाहनों को पार्किंग में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। वहीं, अन्य जगहों जरूरत के हिसाब से ट्रैफिक चलाया जाएगा। विधानसभा के बजट सत्र को लेकर पुलिस प्रशासन ने ट्रैफिक प्लान किया है। विधानसभा में बजट सत्र के दृष्टिगत एसपी शिमला संजीव गांधी ने सोमवार को सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और विधानसभा में पहुंचे पुलिस अधिकारियों और पुलिस जवानों को उनकी डियूटी को लेकर दिशा निर्देश दिए।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
    • देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
    • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.