Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
    • देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
    • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
    • वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अमूल्य धरोहर – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 15
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»जिला बाल संरक्षण के सौजन्य से एक दिवसीय जागरूकता शिविर लगाया गया
    सिरमौर

    जिला बाल संरक्षण के सौजन्य से एक दिवसीय जागरूकता शिविर लगाया गया

    By Himachal VartaFebruary 14, 2024
    Facebook WhatsApp
    नाहन  (हिमाचल वार्ता न्यूज):– जिला बाल संरक्षण इकाई सिरमौर के सौजन्य से आंगनबाड़ी केंद्र ढांगवाला, ब्लॉक नाहन जिला सिरमौर में एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया l इस दौरान जिला बाल सरंक्षण इकाई के परामर्शदाता प्रवीन अख्तर के साथ सीडीपीओ ऑफिस नाहन से सुपरवाइजर सरोज और चाइल्ड हेल्पलाइन केस वर्कर राजेंद्र सिंह ने भी भाग लिया । शिविर का मुख्य उद्देश्य बच्चों और उनके अभिभावकों को उनके बाल आधिकारों के प्रति जागरूक करवाना था l कार्यक्रम की शुरुआत जिला बाल संरक्षण परामर्शदाता प्रवीन अख्तर के द्वारा की गई । उन्होंने उपस्थित लोगों को बताया कि जिला बाल संरक्षण के माध्यम से बच्चों को स्पॉन्सरशिप योजना से भी जोड़ा जा सकता है जिसके माध्यम से 18 वर्ष तक के बच्चों को जो अनाथ है, हर माह 4,000/रु तक की सहायता राशी प्रदान की जाती है। उसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री सुखाश्र्य योजना के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की ओर बताया कि यह सेवा 18 से 27 वर्ष के पूर्ण रूप से अनाथ बच्चों के लिए विभिन्न श्रेणियों में आर्थिक सहायता प्रदान करती है जैसे – शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता, शादी के लिए आर्थिक सहायता,मकान बनाने के लिए आर्थिक सहायता, दुकान खोलने के लिए या कोई वोकेशनल ट्रेनिंग करने के लिए आर्थिक सहायता इत्यादि प्रदान की जाती है।बच्चों को गुड टच व बेड टच पर के बारे में भी जानकारी दी गई साथ ही बच्चों को सरल रूप से विस्तार पूर्वक समझाया और बाल श्रम एक्ट 1986, व बाल विवाह एक्ट 2006 भी बच्चों को पर भी विस्तार पूर्वक जानकारी दी l इसके बाद सुपरवाइजर के द्वारा सभी को वो मिलने वाली योजना, स्वास्थ्य और न्यूट्रिशयन पर संपूर्ण जानकारी दी ।इसके बाद चाईल्ड हेल्पलाइन सिरमौर से आए केस वर्कर राजेंद्र सिंह द्वारा उपस्थित बच्चों और अभिभावकों को हेल्पलाइन के टॉल फ्री नंबर 1098 और इसकी सेवा के बारे में बताया कि यह नम्बर हर तरह से मदद करेगा। 
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
    • देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
    • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.