श्रीं रेणुका जी ( हिमाचल वार्ता न्यूज)राजकीय महाविद्यालय श्री रेणुका जी स्थित ददाहू में सड़क सुरक्षा क्लब के द्वारा लोगों को जागरूक किया गया सड़क सुरक्षा क्लब के संयोजक प्रोफेसर दिनेश कुमार ने बताया कि सड़क सुरक्षा अभियान महीना जो की 15 जनवरी से 14 फरवरी तक चलाया गया इसके अतिरिक्त महाविद्यालय में विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं में भाग लिया महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने मैं भारत पोर्टल में सड़क सुरक्षा प्रश्नोत्तरी में बढ़-चढ़कर भाग लिया और प्रमाण पत्र प्राप्त किए। इसके अतिरिक्त ददाहू बाजार तथा बस अडडा तथा बसों व वाहनों में बैठे लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया बच्चों द्वारा लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों के पर्चे भी बांटे गए इस अवसर पर विद्यार्थियों के साथ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर पवन कुमार भी उपस्थित रहे। प्राचार्य डॉक्टर पवन कुमार द्वारा सड़क सुरक्षा क्लब के इस जागरूकता अभियान की सराहना की गई।
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Thursday, September 3
