पांवटा साहिब ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- पावंटा साहिब से किसानों का समर्थन करने भारतीय किसान यूनियन की टीम किसानों का एक जत्था रवाना हुआ। पंजाब से किसान आज दिल्ली कुछ करने जा रहे रहें हैँ जिसके लिए दिल्ली हरियाणा बॉर्डर सील कर दिए गए है। इतना ही नहीं भारी फ़ोर्स भी तैनात कर दी गयी है।12 फरवरी की रात को चंडीगढ़ में 5:30 घंटे चली मीटिंग में किसान नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों के बीच (न्यूनतम समर्थन मूल्य) परेशान सहमति नहीं बन पाई है, जिसके बाद किसानों ने आज दिल्ली कुछ का फरमान जारी कर दिया। किसानों का समर्थन करने पावंटा साहिब से भी भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष अनिन्द्र सिंह नॉटी की अध्यक्षता में किसानों का एक ज़त्था रवाना हुआ।किसानों के आंदोलन को लेकर राजस्थान में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गयी है। अंनिंन्द्र सिंह नॉटी ने बताया की किसानों के साथ दस गाड़ियां दिल्ली के लिए रवाना हो गयी है।
Breakng
- सिरमौर पुलिस ने ट्रक-डम्परों पर कसा शिकंजा , 19 वाहनों के किये चालान
- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा में लिया भाग
- बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
- संगड़ाह अस्पताल को 30 लाख की अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त एयरकंडीशन लैब की मिली सौगात
- हर्षवर्धन चौहान ने की जिला स्तरीय सलाहकार एवं निगरानी समिति बैठक की अध्यक्षता
- उद्योग के जीएम ने की आत्महत्या, कर्ज बना वजह!
Monday, June 30