नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज):– सिरमौर जिला के नाहन स्थित माता पद्मावती कॉलेज ऑफ नर्सिंग नाहन की छात्राओं द्वारा डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन के कैंपस में यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य जागरूकता दिवस के उपलक्ष में एक लघु नाटिका प्रस्तुत की गई। इस अवसर पर कॉलेज की छात्राओं ने लोगों को यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य के बारे में जागरूक किया गया।कार्यक्रम में छात्रों द्वारा एक नाटक के माध्यम से उपस्थित जनसमूह को यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या और उनके समाधान के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर माता पद्मावती कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई।प्रतियोगिता में जीएनएम तृतीय वर्ष की छात्राओं ने भाग लिया। इस मुकाबले में पहला स्थान आयुषी व द्वितीय स्थान कुसुम लता ने हासिल किया गया। इस अवसर पर माता पद्मावती कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग की प्रधानाचार्या रिजी गीवर्गीस द्वारा बताया गया कि शारीरिक और मानसिक रुप से स्वस्थ रहने के लिए यौन स्वास्थ्य पर भी धयान देना बहुत ज़रूरी है।उन्होंने कहा कि यौन स्वास्थ्य को नज़रअंदाज़ करने से कई तरह की गंभीर बीमारियों के होने का ख़तरा बढ़ जाता है। इस मौक़े पर कॉलेज अध्यक्ष अनिल जैन भी मौजूद रहे। उन्होंने छात्राओं के इस जागरूकता कार्यक्रम की सराहना की।
Breakng
- मनमोहन शर्मा ने धारों की धार में प्रगतिशील बागवान करण सिंह द्वारा स्थापित ब्लूबेरी फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन इकाई का किया दौरा
- राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- उचित मूल्य की दुकानें खोलने हेतू आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवम्बर, 2026
- एनपीएस संचय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- प्रदेश सरकार लोगों को घर-द्वार के समीप विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए कार्यरत- डॉ. शांडिल
- राजकीय भवाई स्कूल में राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर का समापन
Friday, October 23
