श्री रेणुका जी ( हिमाचल वार्ता न्यूज)ददाहू खदाल मे ग्यारह मुखी हनुमान जी की मूर्ति स्थापना दिवस 21 फरवरी 2024 दिन बुधवार को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। हनुमान जी मंदिर के पुजारी राकेश शर्मा मुख्य यजमान पुष्पा देवी विनीत अग्रवाल ने बताया कि क्षेत्र मे एकमात्र यह ग्यारह मुखी हनुमानजी की मूर्ति लगी है। बताते हैं कि दूर-दूर तक ग्यारह मुखी हनुमान जी की मूर्ति कई भी स्थापित नहीं है। खदाल मे गोसदन का भी पूर्व मे निर्माण हो चुका है। आयोजको ने बताया कि ग्यारह मुखी हनूमान जी की मूर्ति कल्याण ओर सुख शाॅन्ति हेतू की गई है। मंदिर के पुजारी ने बताया कि 11 मुखी हनुमान मंदिर की 108 परिक्रमा करने से मनोवांछित फल प्रदान होता है। इस दोरान 20 फरवरी दिन मंगलवार को यहाॅ अखंड रामायण पाठ का आयोजन भी किया गया है। मूर्ति स्थापना दिवस मनाने के बाद हवन यज्ञ तथा पूर्णाहुति व विशाल भंडारे का अयोजन किया जाएगा। दोपहर बाद भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। भंडारा ठीक 12:30 बजे शुरू कर दिया जाएगा। मंदिर के पुजारी राकेश शर्मा ने सभी लोगों से आग्रह किया है कि आदि से अधिक संख्या में पहुंचकर भोजन ग्रहण करें। उन्होंने बताया कि यह मंदिर ददाहू के खदाल मे भक्तो के लिए अब दर्शनीय बन गया है।
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Thursday, September 3
