नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- जिला भाषा एवं संस्कृति विभाग द्वारा आज जिला स्तरीय लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिला सिरमौर के 16 सांस्कृतिक दलों ने हिस्सा लिया। जानकारी देते हुए DLO सिरमौर कांता नेगी ने बताया कि भाषा एवं संस्कृति विभाग द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जिला स्तरीय लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में जिला सिरमौर के 16 दलों ने हिस्सा लिया जिसमें पंजीकृत,अपंजीकृत दल और शिक्षण संस्थानों के लोक नृत्य शामिल है। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता विजेता सांस्कृतिक दल राज्य स्तरीय लोक नृत्य प्रतियोगिता में जिला सिरमौर का प्रतिनिधित्व करेगा। इसके अलावा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाले मिले और उत्सव में भी इस दल को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का मौका दिया जाएगा।उन्होंने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम करवाने का कमकसद लोक कलाकारों को रोजगार के साथ-साथ मंच प्रदान करना है। इसके अलावा इन कार्यक्रमों के माध्यम से लोक संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन का भी प्रयास किया जा रहा है।
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Thursday, September 3
