शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज)शिमला रिज पर नाबार्ड समर्थ मेला का आयोजन किया गया। इस मेले का उद्घाटन ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने किया। नाबार्ड समर्थ मेला 16 से 20 फरवरी तक जारी रहेगा। मेला में भारत के विभिन्न राज्यों एवं हिमाचल के विभिन्न जिलों के बम्बू क्राफ्ट, जूट क्राफ्ट, सिल्क के उत्पाद, पहाड़ी मसाले, दाल, शहद, अखरोट, मशहूर ऊनी हैंडलूम जैसे शॉल, टोपी और मफलर जो ग्रामीण महिलाओं द्वारा हाथ से तैयार किएगए उत्पाद उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि नाबार्ड द्वारा राज्य मे अधोसंरचना विकास के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहे हैं और नाबार्ड समर्थ मेला के माध्यम से महिला स्वयं सहायता समूहों, कृषक उत्पादक संगठनों, कारीगरों के लिए अपने उत्पाद बेचने के लिए उपयुक्त मंच प्रदान किया जाता है। इससे उन्हें विपणन की सुविधा उपलब्ध करवाई जाती है, जिससे महिला सशक्तिकरण को बल मिलता है तथा रोजगार के साधन घर द्वार पर उपलब्ध होते हैं। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि देश के आठ राज्यों के स्टॉल और हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों के स्टॉल इस मेला में स्थापित किए गए हैं।अलग-अलग राज्यों के कारीगरों ने लगाए स्टॉलनाबार्ड समर्थ मेला 2024 में विभिन्न राज्यों से कुल 34 स्टॉल लगाए गए हैं, जिसमें स्वयं सहायता समूह, संयुक्त देयता समूह एवं कृषक उत्पादक संघों से 68 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। इस प्रदर्शनी में भारत के विभिन्न राज्यों से निम्नलिखित उत्पादों को प्रदर्शित किया जा रहा है, जिसमें जम्मू कश्मीर से कश्मीरी केसर एवं कश्मीरी दरियाँ, शहद, राजस्थान से चमड़े के उत्पाद, मिल्लेट उत्पाद एवं जोधपुरी बंधेज, उत्तर प्रदेश से फररुखाबाद प्रिंट टेक्सटाइल, वर्ली पेंटिंग क्राफ्ट, त्रिपुरा से बांस के विभिन्न उत्पाद और झारखंड से सिल्क के विभिन्न उत्पाद।इस अवसर पर राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष देवेंद्र श्याम, राज्य सहकारी बैंक के मुख्य प्रबंधक श्रवण मांटा, नाबार्ड के अधिकारी गण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Breakng
- जीवन को सफल बनाने के लिए कठिन परिश्रम व दृढ़ संकल्प अत्यंत आवश्यक – हर्षवर्द्धन चौहान
- युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता – डॉ. शांडिल
- वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत नेचर पार्क अंबवाला में कार्यक्रम आयोजित
- राज्यपाल ने माधव सृष्टि परिसर, सोलन में प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र का लोकार्पण किया
- नाहन व आसपास के क्षेत्रों में 05 अक्टूबर को बिजली सुबह 09 बजे से शाम 06 बजे तक बंद रहेगी
- नेई-नेटी स्कूल में विद्यार्थियों को आसरा संस्था ने दिया लोक नृत्य का प्रशिक्षण
Friday, October 2
