Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, September 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»कालाअंब फैक्ट्री में लगी आग, लाखों का नुकसान
    सिरमौर

    कालाअंब फैक्ट्री में लगी आग, लाखों का नुकसान

    By Himachal VartaFebruary 17, 2024
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- औद्योगिक क्षेत्र काला अंब यमुनानगर रोड स्थित प्लाई बोर्ड बनाने वाली मेट्रो डेकोरेटिव फैक्ट्री में आग लग जाने से लाखों का नुकसान हो गया है। मौके से प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना कल शाम करीब 6:48 के आसपास की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार फैक्ट्री में उस समय छुट्टी का समय था। जबकि अगली शिफ्ट की तैयारी हो रही थी।इसी दौरान फैक्ट्री के मशीन शॉप के नजदीक ऑयल चैंबर ने अचानक आग पकड़ ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह लुब्रिकेशन ऑयल था जो कि  बड़ी तेजी से जलने लगा। तेल में लगी आग बड़ी तेजी से फैक्ट्री में फैल गई जिसकी चपेट में काफी बड़ा पोर्शन आ गया था।

    आग लगने की घटना की जानकारी फैक्ट्री प्रबंधन के द्वारा कालाअंब फायर स्टेशन को दी गई। आग लगने की घटना की जानकारी मिलते ही लीडिंग फायरमैन राजेश अपनी पूरी टीम के साथ मात्र 20 मिनट में ही एक फायर टेंडर के साथ मौके पर पहुंच गए थे।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, बिलासपुर से जब तक फायर टेंडर घटना-स्थल पर पहुंचे उससे पहले शाम करीब 8:30 बजे के आसपास अग्निशमन विभाग के पूरे दल ने आग पर काबू पा लिया था। यही नहीं उन्होंने इसी दौरान नाहन फायर ऑफिस को भी सूचित कर दिया था। भीषण आगजनी की घटना की जानकारी मिलते ही नाहन से भी दो फायर टेंडर कालाअंब के लिए रवाना हो गए थे। फैक्ट्री प्रबंधन के द्वारा नजदीक हरियाणा के बिलासपुर फायर स्टेशन को भी सूचित कर दिया था।बड़ी बात तो यह रही कि इस प्लाईवुड फैक्ट्री में लगे हुए अग्नि शमन यंत्र काफी कारगर साबित हुए। अब यदि फैक्ट्री का फायर प्रबंधन सही ना होता तो इस पूरे उद्योग को जलकर खाक होने में कुछ ही समय लगता। बरहाल इस भीषण आग लगने की घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।फैक्ट्री के महाप्रबंधक डीएन सिंह ने बताया कि ऑयल चैंबर में अचानक हुई लीकेज से निकले तेल के आग पकड़ लेने से यह घटना हुई है। उन्होंने बताया कि फिलहाल कितना नुकसान हुआ है इसके बारे में जांच करने के बाद ही पता चल पाएगा।प्राथमिक जानकारी के अनुसार फैक्ट्री में हुई इस भीषण आगजनी की घटना से लाखों के नुकसान का आकलन लगाया जा रहा है। लीड फायरमैन राजेश ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि फिलहाल आग पर काबू कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि तेल में लगी आग को बुझाने के लिए उन्हें फोम का इस्तेमाल करना पड़ा।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.