नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- हिमाचल प्रदेश कोऑपरेटिव बैंक के जिला निदेशक भारत भूषण मोहिल ने सुक्खू सरकार द्वारा पेश किए गए बजट की सराहना की है ।मीडिया को जारी बयान में मोहिल ने कहा कि मुख्यमंत्री ने संतुलित बजट पेश कर समाज के हर वर्ग के हितों का ख्याल रखा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने 58,444 करोड़ का बजट पेश किया है जिसमें हर वर्ग का ख्याल रखा गया है और सभी को राहत पहुंचने की कोशिश की गई।उन्होंने कहा कि सड़क ,शिक्षा और स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए सरकार ने सड़कों व पुलों के निर्माण के लिए करीब 4317 करोड़, शिक्षा व्यवस्था को मजबूत के लिए 5890 करोड़, स्वास्थ्य के लिए 3415 करोड़ का प्रावधान किया है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने पंचायती राज से जुड़े जन प्रतिनिधियों के वेतन में बढ़ोतरी के साथ-साथ आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा वर्कर, सिलाई अध्यापिकाओ,मिड में मिल वर्कर, वाटर कैरियर, मल्टीपरपज वर्कर, पंप ऑपरेटर, पंचायत चौकीदार ,राजस्व चौकीदार,लंबरदार,SMC शिक्षकों व आईटी शिक्षको के वेतनमान में भी बढ़ोतरी की है।
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Thursday, September 3
