नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):– औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के खैरी में ढाई वर्षीय बालक के पानी के टैंक में डूबने से मौत का मामला जानकारी में आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवम कोटस्पिन फैक्ट्री परिसर में राम सिंह अपने परिवार के साथ रह रहा था। सुबह उसका ढाई वर्षीय बेटा नैतिक उर्फ नक्श परिसर में ही खेल रहा था। फैक्ट्री परिसर के नजदीक पानी के टैंक का ढक्कन खुला होने के चलते बच्चा खेलते खेलते टैंक में जा गिरा।बच्चे को परिसर में खेलते ना देख पिता ने चारों तरफ देखा। अचानक पिता की नजर पानी के टैंक की तरफ गई। बच्चे को टैंक से निकाल लिया था मगर तब तक बहुत देर हो चुकी थी।बच्चे की मौत से परिजन रो-रो कर बेहाल हैं। तो वहीं मामला कालाअंब थाना में अंतर्गत धारा 176 सीआरपीसी दर्ज कर जांच की जा रही है।
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Thursday, September 3
