Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, September 2
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»पंचायती राज संस्थाओं में रिक्त पदों पर उप-चुनाव 25 फरवरी को : सुमित खिमटा
    सिरमौर

    पंचायती राज संस्थाओं में रिक्त पदों पर उप-चुनाव 25 फरवरी को : सुमित खिमटा

    By Himachal VartaFebruary 20, 2024
    Facebook WhatsApp

    नाहन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज):–  जिला में पंचायती राज संस्थाओं में रिक्त पदों के लिये उप-चुनाव आगामी 25 फरवरी को प्रातः 8 बजे से सांय 4 बजे तक होंगे।  विकास खण्ड पांवटा साहिब की ग्राम पंचायत पीपलीवाला में प्रधान पद के लिए तथा विकास खण्ड नाहन की ग्राम पंचायत वर्मा पापड़ी में वार्ड सदस्य पद के लिये उप चुनाव की अधिसूचना जारी की गई है। उप चुनाव के संबंध में आदेश जारी करते हुए जिला दण्डाधिकारी सुमित खिमटा ने पांवटा साहिब की ग्राम पंचायत पीपलीवाला तथा विकास खण्ड नाहन की ग्राम पंचायत बर्मा पापड़ी की सीमाओं के भीतर धारा 144 लगाई गई है। चुनाव के दौरान इन सीमाओं के भीतर कोई भी व्यक्ति किसी प्रकार का आग्नेय शस्त्र अथवा घातक हथियार लेकर नहीं चलेगा। यह आदेश सार्वजनकि सुरक्षा एवं शांति बनाए रखने के उद्देश्य से जारी किए गए हैं और कानून व्यवस्था बनाए रखने वाले सुरक्षा बलों पर लागू नहीं होंगे।
    आदेश के अनुसार जिला की इन दोनों पंचायतों में कोई भी स्पिरिटयुक्त, किण्वित या मादक शराब अथवा इस प्रकृति के अन्य पदार्थ मतदान क्षेत्र के भीतर मतदान की समाप्ति के लिये नियत घण्टे के सथ समापत होने वाली 48 घण्टे की अवधि के दोरान मतगणना सम्पन्न होने तक किसी होटल, खानपान घर, पाकशाला, दुकान या किसी अन्य सार्वजनिक या निजी स्थान में बेचने, परोसने या वितरित करने की अनुमति नहीं होगी।
    उप चुनाव के लिए संवेदनशील  व समान्य मतदान केन्द्रों की अधिसूचना भी जारी की गई है। अधिसूचना के अनुसार पावंटा साहिब की पिपलीवाला ग्राम पंचायत के सभी 9 वार्डों के मतदान केन्द्र राजकीय प्राथमिक पाठशाला किरतपुर कमरा नंबर एक व दो,  राजकीय प्राथमिक पाठशाला भगवानपुर का कमरा नम्बर एक, दो व तीन, राजकीय प्राथमिक पाठशाला पीपलीवाला कमरा नम्बर एक, राजकीय कन्या माध्यमिक पाठशाला कमरा नम्बर एक व दो तथा राजकीय प्राथमिक पाठशाला जोहड़ों कमरा नम्बर एक को संवेदनशील मतदान केन्द्र बनाया गया है। नाहन की ग्राम पंचायत बर्मा पापड़ी का वार्ड नम्बर 5 राजकीय माध्यमिक पाठशाला कंडईवाला सामान्य मतदान केन्द्र होगा।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.