नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज) : – उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने बताया कि जिला में आगामी 28 और 29 फरवरी 2024 को ‘‘राजस्व लोक अदालतों’’ का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने कहा कि कि हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा दिनांक 28 व 29 फरवरी 2024 को समूचे प्रदेश में राजस्व लोक अदालत के रूप में मनाया जाना प्रस्तावित है और इसी कड़ी में सिरमौर जिला में भी लोक अदालतों का आयोजन किया जा रहा है।उपायुक्त ने कहा कि ‘‘राजस्व लोक अदालतो’’ के अन्तर्गत सिरमौर जिला की सभी तहसील व उप तहसील स्तर पर निर्धारित तिथियों में सभी प्रकार के तकसीम, इंतकाल निशानदेही, रेवेन्यू एंट्रीज में करेक्शन सम्बन्धी लंबित मामलों की सुनवाई व निपटारा किया जाएगा। “28 फरवरी को इन स्थानों पर लगेंगी राजस्व लोक अदालतें”उपायुक्त सुमित खिमटा ने बताया कि 28 फरवरी 2024 को नाहन तहसील के अंतर्गत त्रिलोकपुर और पटवार कार्यालय निहोग, ददाहू कार्यालय के अन्तर्गत ददाहू कार्यालय में, नौहराधार तहसील के अन्तर्ग तहसील कार्यालय नौहराधार में, कमरऊ तहसील के अन्तर्ग पटवार वृत सतौन रोनाहाट, रोनाहाट उप तहसील के अंतर्गत उप तहसील कार्यालय रोनाहट, रेणुका जी तहसील कार्यालय के अंतर्गत तहसील कार्यालय संगड़ाह तथा पटवार वृत्त अंधेरी में राजस्व लोक अदालतों का आयोजन किया जायेगा
Breakng
- मनमोहन शर्मा ने धारों की धार में प्रगतिशील बागवान करण सिंह द्वारा स्थापित ब्लूबेरी फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन इकाई का किया दौरा
- राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- उचित मूल्य की दुकानें खोलने हेतू आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवम्बर, 2026
- एनपीएस संचय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- प्रदेश सरकार लोगों को घर-द्वार के समीप विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए कार्यरत- डॉ. शांडिल
- राजकीय भवाई स्कूल में राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर का समापन
Friday, October 23
