नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- राज्य कर एवं आबकारी विभाग जिला सिरमौर 22 फरवरी को जिला के तीन टोल बैरियर नीलाम करने जा रहा है। इस वर्ष टोल बैरियर की दी जाने वाली बोली रिजर्व प्राइस से 10 फीसदी बढ़त के साथ शुरू की जाएगी। प्रदेश सरकार के सरकारी खजाने को बेहतर लाभ के साथ भरने को लेकर विभाग ने तैयारी भी मुकम्मल कर ली हैं।बीते वर्ष जिला के तीनों टोल बैरियर 23 करोड़ 50 लाख रुपए में नीलाम किए गए थे। 10 फ़ीसदी बढ़त के बाद टोल बैरियर की शुरुआती बोली 25 करोड़ 85 लाख के बाद ही शुरू होगी। यहां यह भी बता दें कि हिमाचल के नंबर की निजी गाड़ियों को बैरियर टोल एंट्री फीस से मुक्त रखा गया है तो वहीं बड़ी गाड़ियों को जहां पहले 600 रुपए का भुगतान एंट्री के दौरान करना होता था अब उन्हें 700 रुपए देने होंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिला राज्य कर एवं आबकारी विभाग सिरमौर के द्वारा इस बार की बोली के लिए नाहन के एसएफडीए हॉल को चुना गया है।उपायुक्त जिला सिरमौर की अध्यक्षता में इच्छुक बोली देने वालों को 22 फरवरी के लिए आमंत्रित किया गया है। नीलामी प्रक्रिया दोपहर 2:00 बजे के बाद शुरू की जाएगी। उप आयुक्त राज्य कर एवं आबकारी विभाग जिला सिरमौर हिमांशु के द्वारा खबर की पुष्टि की गई है।
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Thursday, September 3
