Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
    • देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
    • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
    • वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अमूल्य धरोहर – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 15
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत एसेंबली मास्टर ट्रेनरों का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित
    सिरमौर

    लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत एसेंबली मास्टर ट्रेनरों का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित

    By Himachal VartaFebruary 20, 2024
    Facebook WhatsApp

    नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) लोकसभा चुनाव-2024 के दृष्टिगत आज नाहन में एसेंबली मास्टरन ट्रेनरों जिनमें एसडीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदार और अन्य निर्वाचन अधिकारी  शामिल हैं का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर स्टेट मास्टर टेªनरों द्वारा एसेंबली मास्टर ट्रेनरों को निर्वाचन प्रक्रिया के सुचारू संचालन से सम्बन्धित विभिन्न विषयों पर विस्तार से जानकारी प्रदान की गई।
    प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एल.आर. वर्मा ने लोकसभा निर्वाचन से जुड़े सभी अधिकारियों से आग्रह किया कि सभी अधिकारी स्वतंत्र और निष्पक्ष निर्वाचन के लिए भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा समय-समय पर जारी दिशा निर्देशों की गंभीरतापूर्वक अनुपालन करें।
    उन्होंने बताया कि आज के इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में सिरमौर जिला के विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक निर्वाचक रजिस्टरीकरण तथा निर्वाचन से जुड़े अन्य अधिकारियों को चुनाव प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया गया। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशानिर्देश के अनुरूप आदर्श आचार संहिता, नामांकन पत्रों की जांच, निर्वाचन व्यय आदि विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। इसके अलावा मतगणना और ईवीएम से सम्बन्धित विभिन्न विषयों के बारे में जानकारी प्रदान की गई।
    तहसीदार निर्वाचन महेन्द्र सिंह ठाकुर ने इस अवसर पर निर्वाचन सम्बन्धी विषयों पर विस्तार से जानकारी प्रदान की।
    इस अवसर पर एसडीएम पच्छाद डा. संजीव धीमान, एसडीएम कफोटा राजेश वर्मा, एसडीएम नाहन सलीम आजम, एसडीएम शिलाई व अन्य निर्वाचन सम्बन्धी अधिकारी भी इस अवसर पर उपास्थित रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
    • देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
    • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.