नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) लोकसभा चुनाव-2024 के दृष्टिगत आज नाहन में एसेंबली मास्टरन ट्रेनरों जिनमें एसडीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदार और अन्य निर्वाचन अधिकारी शामिल हैं का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर स्टेट मास्टर टेªनरों द्वारा एसेंबली मास्टर ट्रेनरों को निर्वाचन प्रक्रिया के सुचारू संचालन से सम्बन्धित विभिन्न विषयों पर विस्तार से जानकारी प्रदान की गई।
प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एल.आर. वर्मा ने लोकसभा निर्वाचन से जुड़े सभी अधिकारियों से आग्रह किया कि सभी अधिकारी स्वतंत्र और निष्पक्ष निर्वाचन के लिए भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा समय-समय पर जारी दिशा निर्देशों की गंभीरतापूर्वक अनुपालन करें।
उन्होंने बताया कि आज के इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में सिरमौर जिला के विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक निर्वाचक रजिस्टरीकरण तथा निर्वाचन से जुड़े अन्य अधिकारियों को चुनाव प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया गया। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशानिर्देश के अनुरूप आदर्श आचार संहिता, नामांकन पत्रों की जांच, निर्वाचन व्यय आदि विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। इसके अलावा मतगणना और ईवीएम से सम्बन्धित विभिन्न विषयों के बारे में जानकारी प्रदान की गई।
तहसीदार निर्वाचन महेन्द्र सिंह ठाकुर ने इस अवसर पर निर्वाचन सम्बन्धी विषयों पर विस्तार से जानकारी प्रदान की।
इस अवसर पर एसडीएम पच्छाद डा. संजीव धीमान, एसडीएम कफोटा राजेश वर्मा, एसडीएम नाहन सलीम आजम, एसडीएम शिलाई व अन्य निर्वाचन सम्बन्धी अधिकारी भी इस अवसर पर उपास्थित रहे।
Breakng
- मनमोहन शर्मा ने धारों की धार में प्रगतिशील बागवान करण सिंह द्वारा स्थापित ब्लूबेरी फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन इकाई का किया दौरा
- राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- उचित मूल्य की दुकानें खोलने हेतू आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवम्बर, 2026
- एनपीएस संचय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- प्रदेश सरकार लोगों को घर-द्वार के समीप विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए कार्यरत- डॉ. शांडिल
- राजकीय भवाई स्कूल में राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर का समापन
Friday, October 23
