नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):– राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल सैनवाला में भोजन में मोटा अनाज-जड़ी-बूटियों के उपयोग को प्रोत्साहित करने, पोषक तत्वों, ऊर्जा संरक्षण व अपशिष्ट प्रबंधन पर क्षमता निर्माण को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के प्रिंसिपल अयूब खान और अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।हिमकोस्ट शिमला और शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित इस कार्यक्रम में पोषण मार्गदर्शिका कनुप्रिया ने विद्यार्थियों को मैलेट्स अर्थात श्रीधान्य- मोटे अनाज के उपयोग के बारे में महत्त्वपूर्ण जानकारी दी। विनोद शर्मा जिला समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन ने अपशिष्ट प्रबंधन पर बच्चों को महत्वपूर्ण जानकारी से अवगत करवाया गया।उन्होंने विद्यार्थियों को कचरे के प्रकार निपटान के तरीके के बारे में जागरुक किया। इस दौरान प्रधानाचार्य ने दोनों अतिथियों को सम्मानित किया। साथ ही बच्चों को संबधित विषय पर डॉक्यूमेंट्री फिल्में भी दिखाई गईं।स कार्यशाला में प्रधानाचार्य ने भी विद्यार्थियों को ऊर्जा व जल संरक्षण पर जानकारी दी व छात्रों को अपने आस-पास के लोगों में भी मोटे अनाज के उपयोग व कचरा निपटान और उर्जा-जल संरक्षण के बारे में जागरुकता फैलाने को कहा गया। इस अवसर पर कार्यक्रम की समन्वयक शिक्षिका अंजना शर्मा समेत स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे।
Breakng
- ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
- देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
- उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
- डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
- जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
- वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अमूल्य धरोहर – डॉ. शांडिल
Monday, June 15
