नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) जिला निर्वाचन अधिकारी (उपायुक्त) सुमित खिमटा ने बीते 12 फरवरी के आदेश को निरस्त करते हुए आज यहां नए आदेश जारी करते हुए लोक सभा निर्वाचन-2024 के दौरान उम्मीदवारों के चुनावी खर्चे की निगरानी के लिये जिला सिरमौर में सहायक व्यय पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। सहायक व्यय पर्यवेक्षक भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त व्यय पर्यवेक्षकों की सहायता के लिए नियुक्त किया गया है।
आदेश के अनुसार 55-पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के लिये भारतीय स्टेट बैंक संगड़ाह के शाखा प्रबंधक अंकित वर्मा को नियुक्त किया गया है जो सहायक रिटर्निंग आफीसर सराहन को रिपोर्ट करेंगे। 56-नाहन के लिये सैंटरल बैंक आफ इण्डिया पावंटा साहिब के सहायक प्रबंधक गुरमीत सिंह की नियुक्ति की गई है जो एआरओ नाहन में रिपोर्ट करेंगे। 57-श्री रेणुकाजी विधान सभा के लिये एसबीआई धौला कुुंआ के शाखा प्रबंधक तरूण नेगी संगड़ाह में रिपोर्ट करेंगे। 58-पावंटा साहिब के लिए यूको बैंक सतौन के प्रबंधक विवेक शर्मा पांवटा साहिब एआरओ को रिपोर्ट करेंगे। इसी प्रकार 59-शिलाई विस के लिये एसबीआई पावंटा साहिब के प्रबंधक संदीप कुमार शिलाई एआरओ को रिपोर्ट करेंगे।
सुमित खिमटा ने कहा कि तीन सहायक व्यय पर्यवेक्षक रिजर्व रखे गए हैं। इनमें पंजाब नेशनल बैंक पांवटा साहिब के राकेश चैहान, यूको बैंक राजगढ़ के अनिल शर्मा तथा सेंट्रल बैंक आफ इण्डिया नाहन के मनमोहन रमोल शामिल हैं।
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Thursday, September 3
