नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- देवभूमि सिरमौर में सड़क हादसे लगातार सामने आ रहे है। वहीं पांवटा साहिब-कालाअंब एनएच-07 पर कोलर के समीपए बस और कार की टक्कर में तीन लोग जख्मी हुए हैं। जानकारी के अनुसार यूपी नंबर की एसएसबी बस शिमला के रामपुर में जवानों को छोड़कर वापस उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जा रही थी। इसी दौरान देहरादून से चंडीगढ़ की ओर जा रही यूके नंबर की कार से बस की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोग गंभीर जख्मी हो गए, जिसके बाद घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। घायलों की पहचान कार चालक जासिफ, मेहरीन व साक्षी शर्मा हरियाणा के रूप में हुई है। जासिफ को गंभीर हालत में देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया है। पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी माजरा प्रताप परमार नेबताया कि हादसे में तीन लोग जख्मी हुए हैं। हादसे में घायल हुए एक व्यक्ति को गंभीर हालत में पीजीआई रैफर किया गया है।
Breakng
- ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
- देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
- उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
- डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
- जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
- वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अमूल्य धरोहर – डॉ. शांडिल
Monday, June 15
