Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
    • देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
    • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
    • वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अमूल्य धरोहर – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 15
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»मोदी सरकार की योजनाओं का प्रचार युवाओं के हाथों। सौंपा – रणवीर ठाकुर
    सिरमौर

    मोदी सरकार की योजनाओं का प्रचार युवाओं के हाथों। सौंपा – रणवीर ठाकुर

    By Himachal VartaFebruary 24, 2024
    Facebook WhatsApp
    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):– सिरमौर जिला के संगड़ाह में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा जिला स्तरीय युवा चौपाल कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में सिरमौर जिला और प्रदेश पदाधिकारी सहित लगभग 150 युवा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। युवा चौपाल कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए सिरमौर जिला भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के अध्यक्ष रणवीर ठाकुर ने बताया कि नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में भारत  विश्व की सबसे बड़ी पांचवी अर्थव्यवस्था बन चुकी है और नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु की ओर अग्रसर हो रहा है। उन्होंने बताया कि देश में समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए मोदी सरकार द्वारा अनेक योजनाएं चलाई गई है जिनमें पीएम किसान निधि, महिला सशक्तिकरण, उज्जवला गैस योजना, युवा स्वरोजगार योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, राम मंदिर निर्माण, धारा 370 व तीन तलाक हटाने जैसी योजनाओं से देश के हर क्षेत्र और हर वर्ग का एक समान विकास हुआ है। उन्होंने युवाओं से आवाहन किया कि आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर  गांव गांव जाकर लाभार्थियों से मिले और उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई गई योजनाओं की विस्तृत जानकारी दें ताकि आगामी लोकसभा चुनाव में मोदी सरकार को फिर से सत्तासीन किया जा सके।इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं शिमला संसदीय क्षेत्र के प्रभारी सुशील कादसोली ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव के दौरान देश की युवा शक्ति को अपनी ताकत का परिचय देना है और विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी को फिर से देश की बागडोर सोंपनी है उन्होंने इसके लिए युवाओं से पूरी तरह कमर कसने को कहा। इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री साकेश शर्मा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार पूरी तरह से विफल हो गई है और उन्होंने प्रदेश की जनता को ठगने के अलावा और कोई कार्य नहीं किया। रेणुका से भाजपा के प्रत्याशी रहे नारायण सिंह ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने विधानसभा चुनाव के दौरान 10 झूठी गारंटरयां देकर सत्ता हथियाई थी और 1 साल का समय बीत जाने के उपरांत कांग्रेस की एक भी गारंटी धरातल पर नहीं उतरी। उन्होंने कहा की जनता के बीच कांग्रेस के झूट का पर्दाफाश हो चुका है और अब लोकसभा चुनाव के दौरान उन पर कोई भी विश्वास करने वाला नहीं है।इस कार्यशाला में प्रदेश सचिव एवं जिला सिरमौर के प्रभारी नरेंद्र ठाकुर, प्रदेश प्रवक्ता अरुण चौहान, प्रदेश सह सोशल मीडिया प्रभारी संजय बसटा, रेणुका भाजपा के विस्तारक अजय भैरटा, जिला के सभी पदाधिकारी और पांचो मंडलों से आए भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष एवं महामंत्रियों ने कार्यशाला में भाग लिया।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
    • देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
    • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.