नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज):– इंक्लूसिव शिक्षा को लेकर बीआरसी को लेकर पांवटा में तीन दिवसीय अध्यापक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया। जिसमें विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को अन्य बच्चों के साथ किस तरह से शिक्षा प्रदान की जा सकती है उस पर कार्य किया जा रहा है। इस कार्यशाला में प्राइमरी और अपर प्राइमरी के सीआरसीसी को विशेष अक्षमता वाले बच्चों की पहचान और सरकार और विभाग द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में बताया गया। जिन बच्चों को सुनने देखने बोलने और समझने में परेशानी होती है उनके लिए अध्यापक किस तरह की तकनीक अपना कर शिक्षा प्रदान कर सकता है। उस पर जिला सिरमौर के के 68 सीआरसी के साथ चर्चा की जा रही हैकार्यशाला का शुभारंभ खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी श्रीमती अरूणा शर्मा द्वारा किया गया। जिला समन्वयक शिवानी थापा मुनीष मैडम ने कार्यशाला मे आए सीआरसीसी को सम्बोधित किया विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की कार्यशाला के समन्वयक पूर्ण तोमर ने प्रशिक्षण के लिए सारी सुविधाओं की व्यवस्था की है। समग्र शिक्षा अभियान योजना द्वारा स्टार योजना के तहत यह कार्यशाला आयोजित करवाई जा रही है।
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Thursday, September 3
