नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- प्रदेश के जिला सिरमौर जनपद के पच्छाद उपमंडल में शुक्रवार शाम टैंक में डूबने से 5 वर्षीय मासूम की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक मामला बाग पशोग पंचायत के धरयार गांव का है। बच्चे के पिता-माता खेत में काम करने गए थे। इसी दौरान बच्चा खेलते समय टैंक में गिर गया। बच्चे के चिल्लाने की आवाजें सुन दादा ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। जिसके बाद आनन-फानन में बच्चे को बाहर निकाला और सराहां अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक बच्चे की पहचान रिहान पुत्र नीतीश कुमार पंचायत बाग पशोग गांव धरयार के रूप में हुई है। घटना की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी मदन सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। प्रशासन ने बच्चे के परिवार को 25 हजार रुपए की फौरी राहत राशि जारी की है।
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Thursday, September 3
