नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):– राष्ट्रीय बजरंगदल हिमाचल ने ज़िला सिरमौर कार्यकारिणी का विस्तार किया है l प्रांत कोर कमेटी एवं हिमाचल प्रभारी रजनी ठुकराल द्वारा आज ज़िला सिरमौर के उपाध्यक्ष का दायित्व सुभाष चंद और ज़िला सचिव के दायित्व पर रमन शर्मा और इंद्रा चावरिया की नियुक्ति की गई है l वहीं ज़िला सिरमौर के अंतर्गत नाहन, पांवटा साहिब, शिल्लाई प्रखंड की कार्यकारिणी का भी विस्तार किया गया जिसके तहत नाहन प्रखंड के उपाध्यक्ष का जिम्मा चंद्रशेखर एवं विशाल को दिया गया और नाहन सचिव के रूप में पंकज शर्मा को ज़िम्मेवारी दी गई हैं lशिल्लाई के उपाध्यक्ष संजू नेगी होंगे, पांवटा साहिब के मयंक चौहान को उपाध्यक्ष का दायित्व दिया गया है l नाहन कार्यकारिणी में अमित नारनोल, करण, सन्नी सिंह, प्रदीप, लाल सिंह ,अमन शर्मा को जगह दी गई है। वहीं शिल्लाई से प्रदीप राजपूत, कमलेश ठाकुर, अमन तोमर शिल्लाई प्रखंड कार्यकारिणी में होंगे l अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के पांवटा अध्यक्ष विनीत, ओजस्वानी अध्यक्ष उमा चौधरी एवं राकेश चौधरी को ज़िला मंत्री का दायित्व सौंपा गया है l आज जारी प्रेस विज्ञप्ति में रामजी सिंह द्वारा यह नियुक्ति करी गई हैं जो तत्काल प्रभाव से लागू होंगी l
Breakng
- ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
- देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
- उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
- डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
- जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
- वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अमूल्य धरोहर – डॉ. शांडिल
Monday, June 15
