नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):– भाजपा के जिला सह मीडिया प्रभारी प्रताप सिंह रावत ने मीडिया को जारी बयान करते हुए बताया कि जब से हिमाचल में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनी है तब से हिमाचल में कानून व्यवस्था चरमरा गई है उन्होंने बताया कि पिछले दिनों कांग्रेस पार्टी के एक विधायक पर जानलेवा हमला किया गया और पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस पार्टी के वर्तमान विधायक सुधीर शर्मा को भी कुछ लोगों द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई है जो बहुत ही शर्मनाक एवं निंदनीय है इस घटना पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को कड़ा संज्ञान लेने की आवश्यकता है रावत ने बताया कि जब कांग्रेस पार्टी के विधायक भी अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं तो आम जनमानस का क्या होगा इसलिए सरकार को बिगड़ती कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करना चाहिए उन्होंने बताया कि इतना ही नहीं जब से हिमाचल में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनी है तब से हिमाचल में नशे का कारोबार भी तेजी से बढ़ रहा है इस पर चिंता व्यक्त करते हुए भाजपा के जिला सह मीडिया प्रभारी प्रताप सिंह रावत ने बताया कि दिन प्रतिदिन बढ़ते नशे को रोकने के लिए सरकार को सख्त से सख्त कानून बनना चाहिए ताकि युवा पीढ़ी को नशे जैसी बुराइयों से बचाया जा सके
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Thursday, September 3
