नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ) :- जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस भवन नाहन में लीडरशिप डेवलपमेंट मिशन की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमे जिला सिरमौर के सभी ब्लॉकों के अग्रणी संगठन के अध्यक्ष एवं महासचिवों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता आनन्द परमार जिला अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी एवं दिग्विजय मल्होत्रा समन्वयक लीडरशिप डेवलपमेंट मिशन ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी व अजय सोलंकी विधायक नाहन विशेष तौर पर उपस्थित रहे। दिग्विजय मल्होत्रा ने आने वाले लोकसभा चुनाव 2024 हेतु सभी सदस्यों का मार्गदर्शन किया व संगठन की विभिन्न की गई गतिविधियों पर प्रकाश डाला एवं कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया। इस मौके उपमा धीमान, बिलकीश, आराधना, रक्षा ठाकुर, तपेंदर जैलदार, ज्ञान चंद चौधरी, बाबू राम, कपिल गर्ग, नरेंद्र तोमर, मोहित कुमार, जगतराम भारद्वाज, मित्र सिंह तोमर, किशन अली, नरेंद्र शर्मा, रत्न कश्यप, अशोक सैनी, दलीप सिंह चौहान, चारु ठाकुर, लोकेंद्र ठाकुर, रघुवीर सिंह, सोम परकाश, कंवर रणधीर, मनी राम पुंडीर, शकील अहमद समेत दर्जनों कार्यकर्ताओ ने भाग लिया।
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Thursday, September 3
