नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सिरमौर सुमित खिमटा ने लोकसभा चुनाव-2024 के दृष्टिगत निर्वाचन सम्बन्धी कार्यों के निष्पादन के लिए नियुक्त विभिन्न कमेटियों और टीमों के नोडल अधिकारियों को अपना-अपना दायित्व गंभीरतापूर्वक निभाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि लोकसभा निर्वाचन प्रक्रिया अत्यंत संवेदनशील और महत्वपूर्ण संवैधानिक कार्य है और निर्वाचन कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न करने के लिए सभी नोडल अधिकारी सक्रिय होकर कार्य करें।जिला निर्वाचन अधिकारी सुमित खिमटा आज सोमवार को नाहन में लोकसभा चुनाव के लिये नियुक्त विभिन्न कमेटियों के नोडल अधिकारियों की संयुक्त बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव के दृष्टिगत सभी अधिकृत अधिकारियों को आपसी सांमजस्य से कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारतीय निर्वाचन आयोग के निर्देश पर निर्वाचन सम्बन्धी कार्यों को उनके महत्व और विषय के हिसाब से सफलतापूर्वक संपन्न करने के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव की घोषणा होते ही आदर्श आचार संहिता लागू हो जायेगी और निर्वाचन के लिए गठित सभी कमेटियां और टीमें अपना कार्य आरम्भ कर देंगी। उन्होंने सभी कमेटियों और टीमों के अधिकारियों और सदस्यों को अपने-अपने कार्य क्षेत्र के बारे में समय पर संपूर्ण जानकारी हासिल करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि इसके लिए समय-समय पर प्रशिक्षण कार्यशालाओं का आयोजन भी किया जा रहा है।सहायक आयुक्त गौरव महाजन के अलावा बैठक में निर्वाचन के लिये गठित विभिन्न कमेटियों और टीमों के नोडल अधिकारी भी उपस्थित रहे।
Breakng
- डॉ. शांडिल 23 अक्तूबर को सायरी के प्रवास पर
- मार्च 2027 से पहले सिरमौर को बेसहारा गोवंश मुक्त बनाने का लक्ष्य
- सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
- पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
- जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
- नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
Friday, October 23
