नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) सिरमौर जिला के कालाअंब स्थित मैसर्ज वरव बायो जैनिज प्रा. लिमिटेड में कॉम्प्रेशन ऑपरेटर, क्यू सी केमिस्ट ऑफिसर, पैकिंग ऑफिसर, प्रोडक्शन केमिस्ट ऑफिसर, हेल्पर व ऑफिसर माइक्रोबायोलॉजी के 18 पद भरने के लिए भर्ती करने जा रही है। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी जगदीश कुमार ने देते हुए बताया कि नाहन रोजगार कार्यालय में आगामी 28 फरवरी को उक्त विविध पदों के लिए भर्ती शिविर आयोजित किया जा रहा है। इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन सेवा माध्यम से eemis.nic.in पर भी आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि 18 से 35 आयु वर्ग के इच्छुक अभ्यर्थी अपने साथ दो (2) पासपोर्ट साईज फोटो व मूल प्रमाण पत्र एवं अपना बायोडाटा सहित प्रातः 10 बजे जिला रोजगार कार्यालय नाहन में 28 फरवरी को पहुंच कर इस मौके का लाभ उठा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए उनके कार्यालय दूरभाष नम्बर 01702-222274 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
Breakng
- ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
- देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
- उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
- डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
- जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
- वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अमूल्य धरोहर – डॉ. शांडिल
Monday, June 15
